मालपुआ


नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए लाई हु नई रेसिपी जिसे कहते हैं मालपुआ 

मालपुआ एक प्रकार का पकवान है जो मैदा,खोवा और चीनी से बनाया जाता हैं। मालपुआ एक प्रकार का पैन केक हैं जो एक भोजन के अंत मे परोसे गए मिठाई की तरह या एक नाश्ते की तरह परोसा जाता हैं। यह भारत और बांग्लादेश में काफी लोकप्रिय हैं।

ओडिशा के पूरी में विष्णु के अवतार भगवान जगन्नाथ प्रभु को सुबह के भोग के रूप में लगाया जाता है

आइए तो जानते है मालपुआ बनाने कि विधि 

सामग्री: 1-1कप आटा और दूध, 1-1 टीस्पून सोंफ,
  शक्कर, चुटकीभर नमक, खवा, तलने के लिये घी 
चाशनी के लिये : 1-1 कप पानी और शक्कर, 1टीस्पून इलायची पावडर 

विधि : आटे में खवा, दुध, नमक, सौफ़ व शक्कर डालकर गाढ़ा घोल बना ले ( जरूरत हो तो पानी मिला ले ) और 10 मिनिट के लिये रख दे .पैन में घी गरम करके 2 टीस्पून घोल डालकर डीप फ्राई कर ले .चाशनी के लिये एक पैन में पानी औ शक्कर मिलाकर गाड़ा होने तक पकाए, गाढा होने पर इलायची पावडर मिलाए. फ्राई किए हुए मालपुओं को चाशनी में डुबोकर रबड़ी या आइस्क्रीम के साथ सर्व करें. 

लीजिये आपका गरमा गरम मालपुआ तैयार

टिप्पणियाँ