फ्रेंकी


नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए आई हु  एक नई रेसिपी फ्रेंकी

स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है फ्रेंकी जिसे बनाना काफी आसान है।  यह लगभग पराठे में लिपटे हुए सब्जी के समान है ।
 
कोलकाता की सड़कों पर सर्वप्रथम आई फ्रेंकी आज लगभग भारत के सभी हिस्से में काफी लोकप्रिय हैं। काफी जगह इस मे पनीर,चिकन , अंडा और मटन को भरकर तैयार किया जाता हैं।

फ्रेंकी को विभिन्न हिस्सों में विभिन्न नामो से जाना जाता हैं, तो आईये जानते हैं फ्रेंकी बनाने की विधि

सामग्री : आटा गूँधने के लिए : 2कप मैदा या आटा, 2 टेबलस्पून तेल, 1 कप पानी आवश्कता नुसार,नमक स्वादानुसार
  
फिलिग के लिए : 1कप आलू ( उबला और मसला हुआ), 1-1 टीस्पून अदरक - लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पावडर, गरम मसाला, और अमचूर पावडर, 2 ब्रेड के स्लाइस, 2 टीस्पून दूध, 1 टेबलस्पून हरी धनिया कटी हुई 

विधी : रोटी के लिए : मैदा / आटे में तेल, नमक और पानी मिलाकर गूंध ले । लोई लेकर पतली रोटी बेल लें । नॉनस्टिक तवे पर रोटी को हल्का सा सेंक लें ।

फिलिग के लिए : दूध में ब्रेड को गिला करके निचोड़ लें इसमे सारी सामग्री ( तलने के लिए तेल छोड़कर ) मिलाकर लंबे - लंबे रोल बनाए । गरम तवे पर तेल लगाकर रोल्स को क्रिस्पी होने तक सेंक लें ।

सर्विग : प्रत्येक रोटी पर 1-1 एक रोल रखकर लपेट लें । टोमेटो केचअप या चिली सॉस के साथ सर्व करें ।


अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........!

टिप्पणियाँ