आइए जानते है बालूशाही के बारे में जानकारी
बालूशाही यह उत्तर भारतीय पारंपरिक मिठाई है। दीपावली के पर्व पर हम मिठाई बनाते है उसमें से एक प्रकार की मिठाई है बालूशाही।
बालूशाही एक प्रकार का पकवान है जो मैदा तथा चीनी से बनाया जाता है। बालूशाही मैदा आटे से बनती है और गहरे घी में या तेल में तली जाती है। कुछ राज्यो ( उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश) में मैदे के साथ गेहू का आटा भी मिलाते है।
आइए जानते है बालूशाही बनाने की विधि
सामग्री : २ कप मैदा (२५०) ग्राम,
१/२ चम्मच, बेकिंग पावडर
१/२ कप घी,
२ कप शक्कर,
२ चम्मच पिस्ता ( गार्निश के लिए),
१ चम्मच इलायची पावडर,
२ कप पानी,
तलने के लिए तेल/घी
विधि : बर्तन में मैदा ले और उसमें बेकिंग पावडर को डालकर मिला दे फिर उसमें घी डालकर मिला ले। फिर उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसकी एक लोई बना ले और उसे १० मिंनट के लिए ढक दे। फिर कढ़ाई को गैस पर रख दे और उसमें शक्कर और बचे हुए पानी को दाल दे और उसकी चाशनी तैयार करे।अब हम बालुशाही बनाने के लिए लोई लेंगे और उसे थोड़ा सा मिला ले और फिर उसकी छोटी छोटी लोई बनाकर उसे हल्के हाथों से दबा कर बीच मे होल कर दे।अब गैस पर तेल गरम होने के लिए रख दे, तेल गरम हो जाए तो उसमें बालूशाही डाल दे और उसे मध्यम आंच पर पकाए। जब बालूशाही भूरे रंग की हो जाए तो उसे निकाल ले। इसी तरह पूरी बालूशाही को तल लें फिर उसे चाशनी में डाल दे और उसमे इलायची पावडर मिला ले। १० मिनट के लिए ढक कर रख दे। फिर उसे किसी प्लेट में निकाल ले और ऊपर से पिस्ता डालकर सर्व करें।
लीजिए आपकी बालुशाही बनके तैयार है।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें