नारियल के लड्डू ( Nariyal ke laddu)



नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए आई हु  एक नई रेसिपी नारियल के लड्डू

आइए जानते है नारियल के लड्डू के बारे में जानकारी

लड्डू एक प्रकार की भारतीय मिठाई है। जो कई तरह से बनाई जाती है।यह बेसन ,नारियल, मोतीचूर, गोंद इत्यादि कई अलग अलग चीजो से बनाई जाती है।हर जगहों के लड्डूओ की अलग अलग विशेषताए होती है।
प्राचीन काल मे लड्डू किसी भी उसत्व में भोजन के आयोजन में विशेष प्रकार का महत्व रखता था।अनेक मंदिरो में भगवान के प्रसाद के रूप में लड्डू मिलते है। हर मंदिर के लड्डूओ की अलग अलग विशेषता होती है

आइए जानते है नारियल के लड्डू बनाने की विधि
सामग्री : २०० ग्राम नारियल का बुरादा ,
१५० ग्राम चीनी ,
१ छोटी चम्मच इलायची पावडर ,
१ कप दूध ,
१२-१५ काजू ( कटे हुए ),
१२-१५ बादाम ( कटे हुए ), 
देसी घी २ बड़े चम्मच

विधि : सबसे पहले एक पैन में दसी घी गरम करे। जब घी गरम हो जाए तब उसमें नारियल का बुरादा डालकर मध्यम आंच पर २-३ मिनट भुने। जब बुरादे का कलर हल्का सुनहरा आने लगे तब उसमें एक कप दूध डाले और चम्मच से लगातार चलाते हुए भुने। कुछ देर में नारियल का बुरादा गीला चिपचिपा होने लगेगा।अब इसमें चीनी डालकर चम्मच से मिला ले।अब उसे चम्मच से तब तक चलाते रहे जब तक चीनी पूरी तरह से मिश्रण में घुल नही जाती। चीनी घुल चुकी हो तब इलायची पावडर, कटे हुए काजू और बादाम डालकर २ मिनट मध्यम आंच पर भुने।अब गैस बंद कर दे और मिश्रण को प्लेट में निकाल ले।२ मिनट बाद मिश्रण हल्का ठंडा हो चुका होगा तब थोडासा मिश्रण हाथ पर लेकर उंगलियों में दबाते हुए गोल आकार के लड्डू तैयार करे और नारियल के बुरादे में लपेटे।( नारियल के बुरादे में लपेटने से लड्डू दिखने में सुंदर लगेंगे)।

लीजिए आपके स्वादिष्ट नारियल के लड्डू तैयार है।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........

टिप्पणियाँ