बीकानेरी पराठा ( Bikaberi paratha )



नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए आई हु  एक नई रेसिपी बीकानेरी पराठा

आइए जानते है बीकानेरी पराठा के बारे में जानकारी।
 
पराठा भारतीय रोटी के विशिष्ट रूप है। यह उत्तर भारत मे जितना लोकप्रिय है , लगभग उतना ही दक्षिण भारत मे भी है, बस मूल फर्क ये है कि जहाँ उत्तर में आटे का बनता है , वही दक्षिण में मैदे का बनता है। 
हिंदी में इसके कई रूप है जैसे पराठा, परौठा, परांठा।उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक यह भारतीय रसोई का हिस्सा है।
पराठे को भारतीय लोग मलेशिया और मॉरीशस तक ले गये , जहा आज इसे फर्राटा और सिंगापुर में रोटी कनाई या रोटी प्राटा कहते है।

आइए जानते है बीकानेरी पराठा बनाने की विधि
सामग्री
२ कप आटा ,
 आधा कप मैदा ,
 १०० ग्राम तेल ,
 २०० ग्राम मूंग की दाल ( भिगोई हुए ), 
२प्याज कटा हुआ , 
१-१ टीस्पून शक्कर , 
लाल मिर्च पावडर
नमक , 
आधा- आधा टीस्पून हल्दी पावडर ,
 गरम मसाला पावडर, 
सेंकने के लिए तेल।

विधि : आटा , मैदा , हल्का सा नमक , तेल और आवश्कतानुसार पानी मिलाकर गूंध ले। एक कड़ाही में तेल गरम करके प्याज डालकर भून लें। भिगोई हुए मूंग की दाल डालकर ७-८ मिनट तक पका ले। नमक सारे पावडर मसाले और शक्कर मिलाकर भून लें । गुंधे हुए आटे की लोई लेकर मूंग दाल की मिश्रण भरकर पराठा बेल लें , गरम तवे पर तेल लगाकर पराठे को दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक ले और पराठे को टोमेटो केचअप  या दही के साथ सर्व करें।

लीजिए आपका गरमा गरमा बीकानेरी पराठा तैयार

अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........

टिप्पणियाँ