दिन की मीठी शुरुआत लवंग लतिका के साथ

नमस्कार सहेलियों, मैं प्रिया वंडे आप के लिए लाई हु एक नई रेसिपी जिसे आप बहुत पसंद करेंगी

हमारे परिवार में मिठास हो तो दुनियां प्यारी लगती है और आज की रेसिपी से आप अपने परिवार में मिठास लाएंगे, तो आइए जानते हैं एक और मिठास जिसे कहते हैं "लवंग लतिका"


लवंग लतिका बनाने की विधि

सामग्री: 
1 कप मैदा, आधा कप तेल(मोयन के लिए), तलने के लिए तेल, आधा कप शक्कर, आधा टी स्पुन इलाइची पावडर, 1-1 कप मावा और गाढ़ी चाशनी(एक कप शक्कर और एक कप पानी मिलाकर गाढ़ी चाशनी बना ले), 6 लोंग (लवंग) और नमक स्वादानुसार

विधि: 
मैदे में मोयन का तेल और हल्का सा नमक मिलाकर गुंध ले 
पैन गरम करके शक्कर , इलायची पाउडर और मावा डालकर भुन ले
गुंधे हुए आटे की लोई बेलकर अर्द्धवृत्ताकार काट ले
अर्द्धवृत्ताकार रोटी को मोड़कर कोन बनाये
मावेवाला मिश्रण भरकर किनारो को लोंग लगाकर बंद करें 
कढ़ाई में तेल गरम करके लवंग लतिका को क्रिप्सी होने तक तल लें, चाशनी में डुबोकर 5 मिनिट बाद निकाल ले

और लीजिये, आपका लवंग लतिका सर्व करने के लिए तैयार


 अगर ये पोस्ट आपको अच्छा लगे तो कृपया इसे अपने परिचितों को शेअर करे, हमारे पेज को लाइक करे फ़ॉर नई नई रेसिपी पाने के लिए इस पेज को फॉलो करें


टिप्पणियाँ