बांगड़ा फिश फ्राई


नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए लाई हु खास नॉनवेज रेसेपी जो आपके मुँह में पानी ला देगी, जी हाँ बांगड़ा फ्राई

यह एक मालवानी व्यंजन है जो कि महाराष्ट्र और गोवा के दक्षिण कोंकण क्षेत्र का मानक व्यंजन हैं। हालांकि मालवाणी व्यंजन मुख्य रूप से मासाहारी है, फिर भी कई शाकाहारी व्यंजन हैं। यह एक स्वतंत्र व्यंजन हैं लेकिन यह महाराष्ट्रियन व्यंजनो और गोवा के व्यंजनों को ओवरलैप करता हैं। मालवन महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर सिंधुदुर्ग जिले का एक शहर हैं।

मछली के व्यंजन मालवानी व्यंजनों पर हावी है, उसमे बांगड़ा फ्राई एक लोकप्रिय व्यंजन हैं ख़ासकर मुंबई में। तो आइए जानते है एक स्वादिष्ट बांगड़ा फ्राई कैसे तैयार करें

सामग्री

4 बांगड़ा फिश
1-1 टिप्सुन लाल मिर्च पाउडर
1-2 निम्बू का रस 
अदरक लहसुन का पेस्ट
1 टेबल स्पून बेसन
पानी आवश्यकतानुसार
तलने के लिए तेल
थोड़े से प्याज के स्लाइसेस(लंबाई में कटे हुई)
नमक स्वादानुसार

विधि : फिश को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें ।
नमक और नींबू का रस मिलाकर फिश पर लगायें। एक बाउल में बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मीर्च पाऊडर और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढा घोल बना लें। इस घोल में फिश को डुबोकर तेल में डीप फ्राई कर लें, अब थोड़ी ही देर में आपकी बांगड़ा फ्राई हो गई तैयार,  प्याज के स्लाइसेस से सजाकर गरम गरम सर्व करे
हमे आशा हैं कि हमारा ये प्रयास आपको अच्छा लगा होगा, आपकी बेहतरीन सेवा के लिए आपके सुझाव का स्वागत रहेगा, कृपया इस पेज को आपके परिचितों में शेअर करें, लाइक करें और फॉलो के बटन पे जाके फॉलो करें


टिप्पणियाँ