ओनियन चीज कुलचा

नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए आई हु  एक नई रेसिपी ओनियन चीज कुलचा

आइए जानते है ओनियन चीज कुलचा के बारे में जानकारी

कुलचा एक उत्तर भारतीय रोटी की किस्म है। भारत के साथ साथ ये पाकिस्तान में भी लोकप्रिय।
कुलचा मुख्यता एक पंजाबी व्यंजन है जो पंजाब से उगम हुआ है ।
कुलचे का उगम ईरान से माना जाता है। इसे लखनऊ के व्यंजन विशेषज्ञों ने प्रयोग कर अंतरण बनाए है। 

विशेषज्ञ करगिर हाजी जुबैर अहमद के अनुसार कुलचा अवधि व्यंजनो में शामिल खास रोटी है । जिसका साथ नाहरी बिना अधूरा है।

आइए जानते है ओनीयन चीज़ कुलचा बनाने की विधि।

सामग्री : स्टफिंग के लिए : 

१०० ग्राम चीज कड्डकस किया हुआ
५ ग्राम काली मिर्च पावडर
नमक स्वादनुसार
२ प्याज 
१ टुकड़ा अदरक का
३ कलिया लहसुन की
२ हरी मिर्च ( चारो बारिक कटे हुए ) 
थोडेसे तले हुए प्याज के रिंग्स 


कुलचे के लिए : 

४५० ग्राम मैदा  
२ टीस्पून शक्कर 
३० ग्राम गरम दूध 
१/४ टीस्पून बेकिंग सोडा
नमक स्वादानुसार
सारी सामग्री को मिलाकर गूंध ले

विधी :
स्टफिंग के लिए : ५० ग्राम चीज में कटे हुए प्याज लहसुन हरी मिर्च मिलाए , नमक और कालीमिर्च पावडर मिलाकर छोटे छोटे बॉल्स बना ले , गुंधे हुए आटे की लोई लेकर चीज बॉल्स भर ले और बेल के तवे पर सेक ले और फ़्राईड ओनियन रिंग्स से गार्निश करके सर्व करें। 
   
लीजिए आपका ओनियन चीज कुलचा तैयार है।

 हमे आशा हैं कि हमारा ये प्रयास आपको अच्छा लगा होगा, आपकी बेहतरीन सेवा के लिए आपके सुझाव का स्वागत रहेगा, कृपया इस पेज को आपके परिचितों में शेअर करें, लाइक करें और फॉलो के बटन पे जाके फॉलो करें
      

टिप्पणियाँ