नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए आई हु एक नई रेसिपी कुरकुरित चोराफली
आइए जानते है चोराफली के बारे में जानकारी
चोराफली यह एक गुजराती डिश है।जो खास दीवाली के मौके पर घर - घर मे बनाई जाती है। यह एक नास्ता है जो पुदीना की चटनी और प्याज के साथ खाया जाता है। इसे बनाने के लिए जो भी सामग्री पड़ती है उसका निश्चित नाप होना जरूरी है तभी यह नरम और कुरकुरी बनेगी और फूलेगी।
आइए जानते है चोराफली बनाने की विधि
सामग्री : १ कप उडद दाल का आटा ,
आधा कप बेसन ,
१-१ टीस्पून लाल मिर्च पावडर
अजवाइन ,
२ टेबलस्पून तेल ( मोयन के लिए ),
नमक स्वादानुसार ,
तलने के लिए तेल
विधि : सारी सामग्री ( तलने के लिए तेल छोड़कर ) को मिलाकर गूंध ले। लोई लेकर रोटी की तरह बेलकर लंबाई में काट ले। कडाही में तेल गरम करके चोराफली को क्रिस्पी होने तक तल लें। ऊपर से हल्की - सी लाल मिर्च पावडर बुरककर सर्व करें।
लीजिए आपकी कुरकुरित चोराफली खाने के लिए तैयार है।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें