नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए लाई हु खास स्नैक्स की रेसेपी जिससे आपके परिवार में सब खुश हो जायेंगे
ब्रेड रोल्स का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बढ़ो तक का मन उसे खाने ले लिये ललचता हैं आखिर उसका कुरकुरापन और बढ़िया स्वाद सबको भाता हैं
सुबह का ब्रेकफास्ट हो या फिर इवनिंग स्नैक्स, ब्रेड रोल एक ऐसा फूड आइटम है जिसे चाय की चुस्कियों के साथ खाने का मजा ही कुछ और होता हैं।
तो आइए जानते हैं करुकुरे ब्रेड रोल्स कैसे बनाये
सामग्री
8 ब्रेड के स्लाइसेस
1/2 किलो आलू (उबले और मैश किये हुए)
आधा टीस्पून अदरक का पेस्ट
हरी मिर्च का पेस्ट
जीरा
सौंफ पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
आमचूर पाउडर
2 टीस्पून तेल
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
तलने के लिए तेल
थोड़ी सी हरि धनियां कटी हुईं
विधि
कढाई में 2 टीस्पून तेल गरम करके जीरा का छौक लगाए
अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भून लें
सौंफ पाउडर, हल्दी पाउडर, उबले आलू, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर, हरी धनियां और नमक मिलाकर भून लें।
ठंडा करके मीडियम साइज के बॉल्स बना लें,
एक बॉउल में थोड़ा - सा पानी और नमक मिलाकर ब्रेड की स्लाइस डुबोकर तुरंत निकाल लें। हथेली से दबाकर पानी निचोड ले। आलु वाले बॉल्स रखकर ब्रेड को अच्छी तरह से बंद कर दे। कढ़ाई में तेल गरम करके रोल को क्रिप्सी होने तक तल लें। टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें
हमे आशा हैं कि हमारा ये प्रयास आपको अच्छा लगा होगा, आपकी बेहतरीन सेवा के लिए आपके सुझाव का स्वागत रहेगा, कृपया इस पेज को आपके परिचितों में शेअर करें, लाइक करें और फॉलो के बटन पे जाके फॉलो करें
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें