चायनीज भेल ( chinese bhel )



नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए आई हु  एक नई रेसिपी चटपटी चायनीज भेल

आइए जानते है चायनीज भेल के बारे में जानकारी

चायनीज भेल / नूडल्स का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बढ़ो तक का मन उसे खाने के लिए ललचता है आखिर उसका कुरकुरापन और बढ़िया स्वाद सबको भाता है।

चायनीज भेल यह ईशान्य भारतीय वंश का पदार्थ है।यह चॉप सुई का प्रकार है। मुम्बई में ये बहोत लोकप्रिय है।

आइए जानते है चायनीज नूडल्स बनाने की विधि
सामग्री : २०० ग्राम नूडल्स, 
१/४ कप मूंगफली ( भुनी व दरदरी पिसी हुई ), 
१-१ टेबलस्पून टोमेटो सॉस 
 शेजवान सॉस, 
१/४- १/४ कप प्याज , 
पत्तागोभी 
 ४ टेबलस्पून हरी प्याज ( सभी बारीक कटे हुए ) , 
१ टीस्पून हरी मिर्च कटी हुई ,
तेल आवश्कतानुसार , 
नमक स्वादानुसार , 
थोड़ी - सी हरी धनिया कटी हुई।

विधि : नूडल्स में १ टीस्पून तेल , चुटकीभर नमक और आवश्कतानुसार पानी डालकर ५ मिनट तक उबाल लें और पानी निथार ले। पैन में तेल गर्म करके उबले हुए नूडल्स को तल लें ।आंच से उतारकर ठंडा कर ले। एक बड़े बाउल में तले हुए नूडल्स और बाकी बची हुई सारी सामग्री मिलाए। हरी धनिया से सजाकर सर्व करें।

लीजिए आपके चटपटी चायनीज भेल तैयार।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........

टिप्पणियाँ