फिरनी ( firani)



नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए आई हु  एक नई रेसिपी मीठी मीठी फिरनी

हमारे परिवार में मिठास हो तो दुनिया प्यारी लगती है और आज की रेसिपी से आप अपने परिवार में मिठास लाएंगे।

आइए जानते है फिरनी के बारे में जानकारी

फिरनी एक क्लासिक इंडियन डीजर्ट है। जो उत्तर भारत मे त्योहार और खुशी के मौके पर बनाई जाती है। दूध में चावल का आटा डालकर गाढा घोल किया जाता है साथ ही पिस्ता ईलायची पावडर और बादाम का फ्लेवर इसका टेस्ट बढ़ा देता है 
होली के मौके पर बहुत से भारतीय घरो में फिरनी डीजर्ट के रूप में परोसी जाती है।

आइए जानते है फिरनी बनाने की विधि 
सामग्री
आधा आधा कप चावल का आटा 
फूल क्रीम स्किम्ड मिल्क , 
आधा कैन कंडेस्ड मिल्क, 
थोड़ा सा केसर ( आधा कप गुलाबजल में भिगोया हुआ)
आधा टीस्पून इलायची पावडर, 
४ मिट्टी के छोटे छोटे कुल्हड़


विधि : दूध और कंडेस्ड मिल्क को मिलाकर उबाल लें। चावल का आटा मिलाकर गाढा होने तक पकाएं। आंच से उतारकर ठंडा करे। फिरनी को कुल्हड़ में डालकर केसर और इलायची पावडर से गार्निश करे। कुल्हड़ को फ्रीज में ठंडा होने के लिए रखे। ठंडा ठंडा सर्व करें।

लीजिए आपकी मीठी मीठी फिरनी तैयार।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........

टिप्पणियाँ