फ्रेंच टोस्ट ( french tost )





नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए आई हु  एक नई रेसिपी फ्रेंच टोस्ट 

आइए जानते है फ्रेंच टोस्ट के बारे में जानकारी

फ्रेंच टोस्ट ये फेटे हुए अंडे और विशेषतः दूध में भीगोई
हुई और काटी हुई ब्रेड से बनाई हुई डिश है।
इसके पर्यायी नाम और प्रकार है, एग्गी  ब्रेड, बॉम्बे टोस्ट , जिस्पि टोस्ट और गरीब शूरवीर समाविष्ट है।

आइए जानते है फ्रेंच टोस्ट बनाने की विधि।

सामग्री : ४ ब्रेड के स्लाईस ( किनारे कटे हुए ),
 ४ अंडे फेटे हुए , 
२ टीस्पून हरी धनिया , 
४ टीस्पून प्याज ,
 ३ हरी मिर्च ( सभी बारीक कटे हुए ), 
तलने के लिए तेल, 
नमक स्वादानुसार।

विधि : फेटे हुए अंडे में प्याज , हरी धनिया , हरी मिर्च व नमक मिलाएं। पैन में तेल लगाकर ब्रेड के स्लाईस को अंडे के घोल में डुबोकर क्रिस्पी होने तक सेक ले । टोमेटो केचअप के साथ गरम गरम सर्व करें।

लीजिए आपका  टेस्टी फ्रेंच टोस्ट तैयार है।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........

टिप्पणियाँ