आइए जानते है हरा भरा कबाब के बारे में जानकारी
कबाब रेसिपी बहुत ही लोकप्रिय स्नैक रेसिपी है। जो न केवल भारतीय और पाकिस्तान में बल्कि मध्य पूर्व और पश्चिमी देशों में भी लोकप्रिय है। यह हरा भरा कबाब रेसिपी में से दक्षिण - पूर्व एशियाई देशों में बेहद लोकप्रिय रेसिपी है। इसका विशेष रूप से रमजान के उपवास के मौसम के दौरान नाश्ते में ज्यादा मांग होता है।
हरा भरा कबाब एक स्वादिष्ट नाश्ता है जो वेजिटेबल कटलेट जैसा ही होता है। यह कबाब आप चाय के साथ एक बढ़िया नाश्ते के रुप में परोस सकते है क्योंकि यह पोष्टिक पालक में से बनते है और इसे बनाना भी आसान है।
आइए जानते है हरा भरा कबाब बनाने की विधि
सामग्री : १कप कटा पालक ( गरम पानी मे डुबोकर निकला हुआ )
,आधा कप चने की दाल ( उबली व पानी निथरी हुई )
४ टीस्पून बेसन ( भुना हुआ ),
आधा कप हरी मटर ( उबली व मसली हुई ),
२ हरी मिर्च
४ टीस्पून हरी धनिया ( दोनों कटी हुई )
४ ब्रेड का चूरा ,
आधा आधा टीस्पून गरम मसाला पावडर
आधा टीस्पून आमचूर पावडर
१ टीस्पून अदरक -लहसुन का पेस्ट ,
थोड़े से काजू ,
तलने के लिए तेल,
नमक स्वादानुसार
विधि : काजू और तलने के लिए तेल छोड़कर बाकी सारि सामग्री मिलाकर छोटे छोटे कबाब बना ले। प्रत्येक कबाब के ऊपर एक - एक काजू चिपकाए। पैन में तेल गरम करके कबाब को सुनहरा होने तक फ़्राय कर ले। चटनी और सलाद के साथ सर्व करें।
लीजिए आपका चटपटा हरा भरा कबाब खाने के लिए तैयार है।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें