आइए जानते है रगड़ा पेटिस के बारे में जानकारी।
रगड़ा पेटिस मुंबई में सबसे अधिक प्रचलित चाट व्यंजन है। पिले या सफेद मटर से बनाया यह व्यंजन को सेंके हुए आलू की टिक्की के साथ विभिन्न प्रकार की चटनी, दही , फरसान के साथ मिलाकर खाया जाता है।
यह व्यंजन का स्वाद तीखा , नमकीन, चटपटा होता है जिसे बिल्कुल गरमा गरमा परोसा जाता है।
यह व्यंजन को अल्पाहार या शाम के नाश्ते में सेवन किया जा सकता है। बारिश के मौसम में या फिर ठंडी के मौसम में यह व्यंजन को खाने का मजा ही कुछ और है।
सामग्री :
पेटिस के लिए :
२५० ग्राम आलू ( उबले व मैश किए हुए ),
२ ब्रेड के स्लाईसेस ,
१-१ टीस्पून लाल मिर्च पावडर,
गरम मसाला पावडर,
कालीमिर्च पावडर व नमक स्वादानुसार ,
सेंकने की लिए तेल
रगडा के लिए :
१ कप सफेद मटर ( भिगोए व उबले हुए )
२ टमाटर ,
१प्याज
२ हरी मिर्च ( तीनो कटे हुए )
१-१ टीस्पून लाल मिर्च पावडर ,
हल्दी पावडर ,
जीरा पावडर ,
धनिया पावडर
अदरक लहसुन का पेस्ट ,
४ टेबलस्पून तेल ,
नमक स्वादानुसार
गार्निशिंग के लिए :
१ निम्बू का टुकड़ा ,
१ टेबलस्पून हरी धनिया कटी हुई
थोड़े से प्याज के रिंग्स ( गोलाई में कटे हुए)
विधि : रगड़ा के लिए :
एक पैन में तेल गरम करके प्याज और अदरक - लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूने । टमाटर, नमक , हरी मिर्च और सारे पावडर मासाले डालकर भुने , उबले हुए मटर डालकर ५-७ मिनट तक पकाये ।
पेटीज के लिए :
सारी सामग्री ( ब्रेड के स्लाईस और सेकने के लिए छोड़कर ) को मिलाए , ब्रेड के स्लाइसेस को थोड़े से पानी मे भिगोए , पानी निचोड़कर आलू के मिश्रण में मिलाए , छोटी छोटी लोई लेकर पेटिस बनाए , नॉनस्टिक तवे पर तेल डालकर पेटिस को क्रिस्पी होने तक सेंक लें
सर्विंग : प्लेट में पेटिस रखकर रगड़ा डाले , प्याज के रिंग्स , हरी धनिया और निम्बू का टुकड़ा रखकर गरम गरम सर्व करें।
लीजिए आपका चटपटा रगड़ा पेटिस एकदम तैयार।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें