टोस्ट सैंडविच ( tost sandwich)

नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए आई हु  एक नई रेसिपी टोस्ट सैंडविच

आइए जानते है टोस्ट सैंडविच के बारे में  जानकारी

नवपाषाण काल से ही मास या सब्जियों के साथ ब्रेड का सेवन किया जाता है सैंडविच इस अंग्रेजी शब्द का प्रथम लिखित उपयोग एडवर्ड गिब्बन के जर्नल लोगहैड में दिखाई दिया। १८ वी शताब्दी के ब्रिटिश अभिजात वर्ग में इसका  नाम जॉन मोन्टागु अर्ल ऑफ सैंडविच के नाम पर रखा गया। 
१९ वी सदी के दौरान जब एक औद्योगिक समाज का उत्थान हुआ तब स्पेन और इंग्लैंड में सैंडविच की लोकप्रियता बढ़ी।
२० वी शताब्दी के प्रारंभ तक ब्रेड संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रधान आहार बन गया।
जब ब्रिटिश ने सबसे पहले भारत मे सैंडविच की शुरुआत की भारतीयों उसे डबल रोटी कहते थे।

आइए जानते है टोस्ट सैंडविच बनाने की विधि।
सामग्री
४ ब्रेड की स्लाईस, 
१-१ टमाटर, 
ककड़ी,
 प्याज 
 उबला हुआ आलू ( सभी गोलाई में कटे हुए) , 
२ टेबलस्पून चीज कद्दुकस किया हुआ ,
 १ टीस्पून चाट मसाला ,
१-१ टेबलस्पून बटर 
 हरी चटनी


विधि : ब्रेड के स्लाइसेस पर बटर लगाकर हरी चटनी लगाए। फिर उबले आलू , टमाटर , ककड़ी और प्याज की १-१ स्लाइसेस रखे। चाट मसाला और कद्दूकस किया हुआ चीज बुरककर दूसरे ब्रेड की स्लाईस रखे । सैंडविच टोस्टर या ओवन में सैंडविच को ग्रिल करे । मन चाहे आकार में काटकर टोमेटो सॉस के साथ गरम गरम सर्व करें।

लीजिए आपका टेस्टी टोस्ट सैंडविच तैयार है।


हमे आशा हैं कि हमारा ये प्रयास आपको अच्छा लगा होगा, आपकी बेहतरीन सेवा के लिए आपके सुझाव का स्वागत रहेगा, कृपया इस पेज को आपके परिचितों में शेअर करें, लाइक करें और फॉलो के बटन पे जाके फॉलो करें।

टिप्पणियाँ