नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए आई हु एक नई रेसिपी वेज शमी कबाब
कबाब रेसिपी बहुत ही लोकप्रिय स्नैक रेसिपी है ,जो न केवल भारतीय और पाकिस्तान में बल्कि मध्य पूर्व और पश्चिमी देशो में भी लोकप्रिय है , यह शमी कबाब रेसिपी में से दक्षिण - पूर्व एशियाई देशों में बेहद लोकप्रिय रेसिपी है , इसका विशेष रूप से रमजान के उपवास के मौसम के दौरान नाश्ते में मांग होता है ।
आइये जानते हैं कि कैसे वेज शमी कबाब बनाये
सामग्री :
100 ग्राम सोयाबीन ( भिगोया हुआ )
1 कप चने की दाल ( उबली हुई )
1 लाल या सफेद प्याज
3 हरी मिर्च
1 टेबलस्पून हरी धनिया ( तीनो बारीक कटे हुए )
आधा - आधा टीस्पून धनिया पावडर
जीरा पावडर
आमचूर पावडर
सौफ पावडर
1/4 टीस्पून गरम मसाला
आधा कप मैदा
4 ब्रेड के स्लाईस
तलने के लिए तेल
नमक स्वादानुसार
विधि : सोयाबीन का पानी निथारकर मसल लें , मैदा और तेल को छोड़कर बाकी बची हुई सभी सामग्री मिलाकर कबाब बना ले और मैदे में लपेट लें , कढ़ाई में तेल गरम करके कबाब को सुनहरा होने तक तल लें । टोमेटो केचप या हरी चटनी के साथ सर्व करें ।
लीजिए आपका वेज शमी कबाब सर्व करने के लिए तैयार हैं ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें