बेसन के लड्डू ( Besan ke laddu )



नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए आई हु  एक नई रेसिपी बेसन के लड्डू

आइए जानते है बेसन के लड्डू के बारे में जानकारी

लड्डू एक प्रकार की भारतीय मिठाई है।जो कई तरह से बनाई जाती है, यह बेसन , मोतीचूर, गोंद इत्यादि के अलग अलग चीजो से तैयार किया जाता है।भारत के अलावा यह पाकिस्तान में भी बनाया और पसंद किया जाता है
बेसन के लड्डू एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है जो  घर पर बनाना बहुत ही आसान है।यह मिठाई खास तौर पर दीवाली और अन्य त्योहारो पर बनाई जाती है।
प्राचीन काल मे लड्डू किसी भी उत्सव में भोजन के आयोजन में विशेष प्रकार का महत्व रखता था। अनेक मंदिरो में भगवान के प्रसाद के रूप में लड्डू मिलते है। हर मंदिरो के लड्डूओ की अलग अलग विशेषता होती है।


आइए जानते है बेसन के लड्डू बनाने की विधि
सामग्री : १ कप बेसन , 
१/४ कप घी ,
१/२ कप चीनी पावडर , 
१/४ इलायची पावडर ,
१ टेबलस्पून कटा हुआ बादाम ( सजाने के लिए) , 
१ टेबलस्पून कटा हुआ पिस्ता ( सजाने के लिए )

विधि : एक थाली में बेसन छान लें। एक कड़ाही में कम आंच पर घी गरम करे। जब घी पिघलने लगता है तब उसमें छाना हुआ बेसन डाले। उसे अच्छी तरह से चम्मच से मिला ले। लगातार चम्मच से चलाते हुए उसे सुनहरे भूरे रंग का होने तक भूने।( बेसन मध्यम आंच पर ही भुने) जब बेसन भून जाएगा तब उसमें से अच्छी सुगंध आने लगेगी फिर गैस बंद कर दे।इसमे इलायची पावडर डाले व अच्छी तरह से मिला ले। मिश्रण को एक बड़ी थाली में डाले और ८-१० मिनट के लिए ठंडा होने दे।जब मिश्रण थोड़ा गर्म हो तब उसमें चीनी  पावडर डाले। उसे अच्छी तरह से मिला ले और फिर उसके गोल लड्डू बना ले। लड्डू के ऊपर कटे हुए बादाम और पिस्ता डाले और हाथ से दबा दे।

लीजिए आपके स्वादिष्ट बेसन के लड्डू तैयार है।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........

टिप्पणियाँ