नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए आई हु एक नई रेसिपी गेहू के आटे की चकली
आइए जानते है चकली के बारे में जानकारी
चकली एक पारंपरिक भारतीय नमकीन है जो देखने मे गोल और स्वाद में कुरकरी होती है।आम तौर पर यह दीवाली जैसे त्योहारो के दौरान बनाई जाती है।
यह नमकीन भारत मे विभिन्न हिस्सों में अलग अलग नामो से जाना जाता है। यह गुजरात मे चकरी के नाम से और महाराष्ट्र और उत्तरी भारत मे चकली के नाम से जाना जाता है।
आइए जानते है गेहू के आटे की चकली बनाने की विधि
सामग्री : १ कप गेहू का आटा ,
१ टेबलस्पून लहसुन - हरी मिर्च का पेस्ट ,
१ टेबलस्पून तिल ,
१टीस्पून लाल मिर्च पावडर ,
१/४ टीस्पून हल्दी पावडर ,
३/४ कप दही ( या जरूरत अनुसार ),
१ १/२ टेबलस्पून तेल +तलने के
नमक स्वादानुसार
विधि : एक प्रेशर कुकर लो और उसमें गेहू के आटे को एक छोटे डिब्बे में डाले (एक ऐसा डिब्बा जो कुकर के अंदर आसानी से आ सके ) और उसमे २कप पानी डालो और स्टैंड रखो। स्टैंड के ऊपर डिब्बा रखे,प्रेशर कुकर बंद कर दे और उसे मध्यम आंच पर ४-५ सीटी के लिए या १५- १८ मिंनट तक भाप में पकने दे । गैस बंद करे और कुकर को ठंडा होने दे।प्रेशर कुकर का ढक्कन खोले और ध्यान से डिब्बे को निकले। डिब्बे को उल्टा करके आटे को एक
एक परात में डाले। (आटा पकने के बाद कड़क हो जाएगा ) आटे को मूसल से तोड़े और पावडर बना दे, उसे छान लें और सभी छोटे और बाडे टुकड़ो को निकाल दे ( उसे फिर से मूसल से तोड़े और छान लें )।
उसमे लहसुन - हरी मिर्च का पेस्ट, तिल, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, १/२ कप दही, तेल और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएं और आटा गूंध ले। चकली के मशीन से चकली बना ले ( आप अपनी पसंद के अनुसार बड़ी या छोटी चकली बना सकते है) एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम करे । जब तेल अच्छी तरह गरम हो तब ४-५ चकली उसमे डाले और उन्हें करारा और सुनहरा भूरा होने तक तले।उन्हें प्लेट में पेपर नैपकिन के ऊपर निकाले।
लीजिए आपकी कुकुरित गेहू के आटे की चकली तैयार।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें