ढोकला सैंडविच ( Dhokla sandwich )



नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए आई हु  एक नई रेसिपी ढोकला सैंडविच

आइए जानते है  ढोकला सैंडविच के बारे में जानकारी

ढोकला यह गुजरात की ट्रेडिशनल डिश है।ढोकला को ही खमण या खामन बोला जाता है।
ढोकला ये गुजरात मे गुजराती लोगो का पंसदीदा स्टार्टर और स्ट्रीट फूड के लिए प्रख्यात है ।गुजराती हर एक घर मे ब्रेकफास्ट और शाम को चाय के साथ खाते है।और ये स्वाद में बहोत ही सॉफ्ट और टेस्टी लगता है।और आज मैं उसमे थोड़ा ट्वीस्ट देने वाली हु।
हम आज ढोकला को एक नया रूप देके  नई रेसिपी बनाने वाले है ढोकला सैंडविच।

आइए जानते है  ढोकला सैंडविच बनाने की विधि

सामग्री : १ कप चावल , 
१/४ कप उडद दाल ,
१/४ कप दही , 
डेढ़ कप गर्म पानी , 
पेस्ट (१ टुकड़ा अदरक और ४ हरी मिर्च का ) ,
आधा टीस्पून बेकिंग सोडा ,
२ टेबलस्पून तेल, 
२ टेबलस्पून बारीक कटी हुई हरी धनिया ,
४ टेबलस्पून हरी चटनी , 
नमक स्वादानुसार

विधि : कड़ाही में चावल और दाल को ६-७ मिनट तक सुखा ही भुन ले।ठंडा होने पर पीस ले। इसमे दही, गर्म पानी , नमक , हरी मिर्च - अदरक का पेस्ट, बेकिंग सोडा व तेल मिलाकर फेट ले।आधे मिश्रण को चिकनाई लगी थाली में फैलाकर १० मिनट तक भाप में पकाए।इसी तरह आधे बचे हुए पेस्ट से भी ढोकला बनाए। ढोकले कि एक तरफ हरी चटनी लगाए। दूसरे ढोकले को चटनी वाले के ऊपर सैंडविच की तरह लगाए। चोकोर टुकड़ो में काटकर हरी धनिया से गार्निश करे और टोमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

लीजिए आपका टेस्टी और स्वादिष्ट ढोकला सैंडविच तैयार।
 अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........

टिप्पणियाँ