आइए जानते है खमण ढोकला के बारे में जानकारी
ढोकला एक पारम्परिक गुजराती व्यंजन है। यह मुख्य चावल और चने के दानों का बना जाता है और बेसन से भी इसे बनाया जाता है।।इसे नाश्ते में मुख्य भोजन में अलग से या फिर हल्के - फुल्के खाने की तरह खाया जा सकता है।
ढोकला को ही खमण या खामन बोला जाता है। यह गुजरात की ट्रेडिशनल डिश है।खामन ढोकला इसका एक प्रसिध्द अवतरण है और इसके साथ नारियल की चटनी का प्रयोग किया जाता है।इसका असली स्वाद तभी आता है जब यह सॉफ्ट बने।
आइए जानते है खमन ढोकला बनाने की विधि
सामग्री : २५० ग्राम बेसन ,
२ हरी मिर्च ( लंबाई में कटी हुई ),
१/४ टीस्पून बेकिंग सोडा ,
आधा आधा टीस्पून हींग और फ्रूट सॉल्ट,
१-१ टीस्पून राई,
शक्कर और हरी मिर्च - अदरक का पेस्ट,
चुटकीभर हल्दी पावडर,
१ टेबलस्पून तेल,
पानी आवश्कतानुसार,
थोड़े से करीपत्ता ,
२ टेबलस्पून हरी धनिया,
नमक स्वादानुसार
विधि : बेसन में हल्दी पावडर, नमक , हींग, शक्कर, हरी मिर्च- अदरक का पेस्ट और पानी मिलाकर गाढा घोल बना ले। १ टेबलस्पून तेल गर्म करके ४ टेबलस्पून पानी मिलाए और बेसन के घोल में मिलाकर अच्छी तरह फेट ले। फ्रूट सॉल्ट और बेकिंग सोडा मिलाकर चिकनाई लगी थाली में फैलाए। १२-१५ मिनट तक स्टीम करे। ठंडा होने पर टुकड़ो में काट ले। एक पैन में तेल गरम करके राई, करीपत्ता और हरी मिर्च का छौक लगाए। छौक को कटे हुए ढोकलो पर डालकर नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ से सर्व करें।
लीजिए आपका स्वादिष्ट खमण ढोकला तैयार है।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें