आइए जानते है मेथी थेपला के बारे में जानकारी
मेथी थेपला एक गुजराती व्यंजन है। इसे गेहू का आटा , मेथी के पत्तो से बनाया जाता है।इसमें अदरक - लहसुन का पेस्ट बेहतरीन स्वाद के लिए और हल्दी पावडर आकषर्क रंग के लिए डाले जाते है।यह सुबह के नास्ते में चाय के साथ परोसने के लिए या लंबी मुसाफरी में साथ मे लेने के लिए एकदम सही नास्ता है।
आइए जानते है मेथी थेपला बनाने की विधि
सामग्री : १ कप गेहू का आटा ,
१ टीस्पून बेसन ,
आधी गड्डी मेथी बारीक कटी हुई ,
२ हरी मिर्च का पेस्ट ,
१-१ टीस्पून लाल मिर्च पावडर ,
अजवाइन,
धनिया और जीरा पावडर,
आधा टीस्पून हल्दी पावडर ,
१ टेबलस्पून अदरक - लहसुन का पेस्ट ,
सेकने के लिए तेल,
नमक स्वादानुसार,
पानी आवश्कतानुसार
विधि : सेकने के लिए तेल छोड़कर बाकी बची हुई सारी सामग्री को मिलाकर नरम आटा गूंध ले और २० मिंनट के लिए रख दे । छोटी - छोटी लोई लेकर पतली रोटियां बेल लें । गऱम तवे पर तेल लगाकर रोटियो को सेक ले ।अचार या दही के साथ सर्व करें।
लीजिए आपका क्रिस्पी और स्वादिष्ट मेथी थेपला तैयार।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें