आइए जानते है मीठे शकरपारे के बारे में जानकारी
दीवाली हो या फिर कोई भी भारतीय त्योहार बिना पारंपरिक मिठाइयां के बिना पूरा नही हो सकता है।ऐसे में हर घर मे कुछ न कुछ खास जरूर बनता है।लेकीन एक चीज है जो हर कोई बनाता और उसका नाम है शकरपारे।
मीठा शंकरपरा एक लोकप्रिय सूखा जार स्नैक है जो दिवाली और जन्माष्टमी जैसे त्योहार के दौरान बनाया जाता है।
मीठे शकरपारे को महाराष्ट्र में शकरपारे, गुजरात मे शकरपारा, तमिलनाडु में कलाकाल ,उत्तर भारत मे मीठी टुकड़ी और आंध्र प्रदेश में टेपी मैदा के रूप में जाना जाता है।
आइए जानते है मीठे शकरपारे बनाने की विधि
सामग्री : २५० ग्राम मैदा ,५० ग्राम घी , १५० ग्राम चीनी , ५० ग्राम दूध , तलने के लिए तेल
विधि : सबसे पहले चीनी को बारीक पीस ले। मैदे को एक बर्तन में छान लें ,घी को गरम करे और मैदे में डाले और मैदे को अच्छी तरह से मिला ले।दूध की मदद से सख्त आटा गूंध ले।फिर पानी से आटे को नरम करे।और आटे को ३० मिनट के लिए सैट होने के लिए रख दे।
अब आटे की लोई लेकर आधा सेमी मोटाई की पूरी बेले और चाकू की मदद से १ सेमी के शकरपारे काटकर रख ले। कढ़ाई में तेल गरम करे और उसमें शकरपारे डाले और माध्यम आंच पर अलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लें और प्लेट में निकाल ले।
लीजिए आपके स्वादिष्ट और क्रिस्पी मीठे शकरपारे तैयार है।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें