आइए जानते है नमकीन शकरपारे के बारे में जानकारी
दीवाली हो या फिर कोई भी भारतीय त्योहार बिना पारंपरिक मिठाइयां के बिना पूरा नही हो सकता है।ऐसे में हर घर मे कुछ न कुछ खास जरूर बनता है।लेकीन एक चीज है जो हर कोई बनाता और उसका नाम है शकरपारे।
आइए जानते है नमकीन शकरपारे बनाने की विधि
सामग्री : २ कप मैदा , २ बड़ी चम्मच रवा या सूजी १ छोटी चम्मच जीरा, १/२ छोटी चम्मच अजवाइन , कस्तूरी मेथी, नमक स्वादानुसार , ४ छोटी चम्मच तेल/घी ( मोयन के लिए) , तलने के लिए तेल
विधि : एक बड़े बर्तन में मैदा , रवा, अजवाइन ,जीरा, कस्तूरी मेथी, नमक , घी /तेल (गरम) डालकर सारी चीजो को अच्छे से मिक्स करें। अब उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंध के थोड़ा आटे को मसल के १५ मिंनट के लिए ढककर साइड में रखे। १५ मिनट बाद आटे की लोई लेकर बेलन की मदद से पतली ( न ज्यादा पतली और न ज्यादा मोठी) रोटी बेल लें। एक रोटी को चकले पर लेकर उसको चाकू की मदद से लंब चौकोर टुकडो में काट लीजिए। ऐसे ही बाकी आटे की शकरपारे बना ले। अब कड़ाई में तेल गरम करके शकरपारे डाले और मध्य्म आंच पर उसे सुनहरा होने तक तले और एक प्लेट में निकाल ले।
लीजिए आपके क्रिस्पी नमकीन शंकरपारे तैयार है।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें