पानीपुरी ( panipuri)


नमस्ते सहेलियों, मैं प्रिया आज आपके लिए आई हु  एक नई रेसिपी चटपटी पानीपुरी

पानीपूरी का नाम सुनते ही सभी के मुँह में पानी आ जाता है फिर वो चाहे छोटे हो या बड़े सभी को पानीपुरी खाने को मन ललचाता है क्योंकि पानीपुरी होती ही ऐसी है टेस्टी और चटपटी।

 आइए जानते है चटपटी पानीपुरी के बारे में जानकारी

पानीपुरी भारत का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे किसी परिचय की जरूरत नही है।वह गोलगप्पे , पकोड़ी और पुचके के नाम से भी जानी जाती है।
पानीपूरी में करारी पूरी को आलू , काला चना, प्याज और मसालेदार पुदीने के चटपटे पानी मे डुबोकर उसका आनंद लिया जाता है।

आइए जानते है पानीपुरी बनाने की विधि
सामग्री : १ पैकेट पानीपुरी की पूरी (रेडीमेड),
१ पैकेट पनीपूरी का मसाला ( रेडीमेड),
३ टेबलस्पून कच्चे आम का पना ( बाजार में उपलब्ध ), १ कप आलू ( उबले हुए) ,
आधा कप स्प्राउट्स, 
१ टीस्पून लाल मिर्च पावडर , 
४ टेबलस्पून नमकीन बूंदी ( पानी मे भिगोई व निचोड़ी हुई ), 
३ टेबलस्पून इमली - खजूर की मीठी चटनी 
नमक स्वादानुसार, 
थोड़े से पुदीने के पत्ते

विधि : पानीपुरी का पानी बनाने के लिए : आम के पने में पानीपुरी का मसाला , ठंडा पानी और कटा हुआ पुदीना डाले।

फिलिंग के लिए : उबले हुए आलू में नमक और लाल मिर्च पावडर मिलाकर एक तरफ रख दे। अब प्रत्येक पूरी को थोड़ा सा तोड़कर उसमे उबले आलू ,स्प्राउट्स , बूंदी, मीठी चटनी डाले।पानीपुरी का पानी भरकर सर्व करें।

लीजिए आपका टेस्टी , स्वादिष्ट और चटपटी पानीपुरी तैयार।

अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........

टिप्पणियाँ