आइए जानते है वेज उतप्पम के बारे में जानकारी
उतप्पम दक्षिण भारत की एक प्रसिद्ध नास्ते की रेसिपी है। यह दोसे से थोड़ा मोटा होता है और चटनी या सांबर के साथ परोसा जाता है। आप अलग अलग तरह के उतप्पम बना सकते है। टमाटर , प्याज या किसी भी सब्जी को उतप्पम में डाल सकते है।
आइए जानते है वेज उतप्पम बनाने की विधि
सामग्री : २ कप चावल ,
१ कप उडद दाल ( दोनों भिगोए हुए ) ,
१ टीस्पून बेकिंग सोड़ा ,
१-१ शिमला मिर्च ,
टमाटर,
प्याज ,
४ हरी मिर्च ,
२ टेबलस्पून हरी धनिया ( सभी बारीक कटी हुई ),
१ गाजर कद्दूकस किया हुआ ,
सेकने के लिए तेल,
नमक स्वादानुसार
विधि : चावल और दाल को बारीक पीसकर दो घंटे के लिए ढककर रख दे। नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छी तरह फेट ले। नानस्टिक तवे पर तेल गरम करके १ टेबलस्पून दाल चावल का घोल फैलाए । कटी व कद्दूकस की हुई सब्जियां फैलाए। किनारो पर तेल लगाकर पलट ले और क्रिस्पी होने तक सेक ले। सांबर और नारियल चटनी के साथ गरम गरम सर्व करें।
लीजिए आपका क्रिस्पी और स्वादिष्ट वेज उतप्पम तैयार।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगती हैं तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे पेज को फॉलो करें
धन्यवाद........
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें